HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा, ‘एथिक्स’ पर उठे सवाल

मुंबई: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank को बड़ा झटका लगा है। बैंक के Part-Time Chairman और Independent Director अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के पत्र में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ ऐसी गतिविधियां और प्रक्रियाएं देखी गईं, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता (Values & Ethics) के अनुरूप नहीं थीं।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य भौतिक कारण नहीं है।

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब HDFC Bank अपने बड़े मर्जर के बाद ट्रांजिशन फेज में है, जिससे कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top