UPSC द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर डॉ. प्रतिभा सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा डॉ. प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग UPSC द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में सफलता अर्जित कर जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय पोर्ट ब्लेयर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में चयनित होकर नियुक्ति प्राप्त की है।

डॉ. प्रतिभा सिंह की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम अनुशासन लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प एवं निरंतर अध्ययन का सशक्त प्रमाण है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से उनके गृह जनपद सहित संपूर्ण शिक्षा जगत में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि दोनों जनपदों का नाम भी गौरवान्वित किया है।

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी माता श्रीमती अंजू सिंह पिता श्री रंजन सिंह पति अतुल कुमार सिंह तथा उनके समस्त गुरुओं के स्नेह आशीर्वाद मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रेरणा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके आत्मविश्वास को निरंतर सशक्त करता रहा।

डॉ. प्रतिभा सिंह की यह सफलता युवाओं विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो यह संदेश देती है कि समर्पण संघर्ष और सकारात्मक सोच के माध्यम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top