WSC ओसम क्लब ने मनाया ब्रज में फूलों की होली महिलाओं के संग।

Wsc ओसम क्लब द्वारा पी एन यू क्लब वाराणसी में धूम धाम से बारी की होली आयोजित कर मनाया गया कार्यक्रम में सभी महिलाएं भारतीय परिधान लहंगा चोली अनारकली सूट पहन कर आई और मिल जुल कर नृत्य कर ब्रज की होली धूम धाम से मनाई होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक फूलों की होली ,पंजाबी ढोल रंग बिरंगे बैलून से सजा मंच साथ ही सभी ने गेम मस्ती नृत्य गीत गाकर ढेरों उपहार जीता कार्यक्रम में आकर्षक उपहार के स्पॉन्सर सेनको गोल्ड एंड डायमंड शॉप ने किया कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओं ने भागीदारी दी सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा टॉफी खिलाकर गले मिलकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन श्रीमती सोनी जायसवाल समाज सेविका अध्यक्ष विमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी एवं डायरेक्टर wsc ओसम क्लब द्वारा कराया गया।

सोनी जायसवाल ने बताया कि उनके कार्यक्रम सभी कार्यक्रम से विपरीत होता है क्योंकि इसमें प्यार छिपा होता है और सभी एक दूसरे को प्यार के डोर से बांधे रखते है और होली का त्यौहार तो प्यार और मिलन का प्रतीक होता है जिसमें रंगों में मिल कर सभी के गिले शिकवे दूर हो जाते है और प्यार के बंधन में बंध जाते है होली का त्यौहार सात रंगों से बना है जिसका प्रतीक हम साथ साथ है यही धारणा सोनी जायसवाल का है इस लिए वे सभी महिलाओं को साथ लेकर चलती है और सबका सपोर्ट करते हुए प्रेम के रंगों में रंग कर रखती है

सभी ने मिलकर एक दूसरे को आने वाली होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में संस्था क्लब की सभी महिलाएं रूबी रेखा कीर्ति आरती अंजना नीलम पूजा गौरी कृष्णा सैनी बलजीत शकुंतला मनीषा किरण प्रतिमा सुधा स्वाती किरण रागिनी सुमन तनु जया सायना नेत्रा वर्षा प्रधान आदि महिलाएं शामिल रही सोनी जायसवाल ने सभी महिलाओं के संस्था द्वारा भी गिफ्ट भेट स्वरूप दिया और सभी के जीवन में रंगों की बाहर और जीवन में प्यार और मिठास सदैव बनी रहे ऐसी मंगल कामना कर होली की शुभकामनाएं दी और सेनको शोरूम के मैनेजर अभिषेक जी प्रकाश जी और उनकी पूरी टीम का आभार प्रकट किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top