img 20250817 wa0229

नगर कोतवाली पुलिस ने IAS नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाली पुलिस ने IAS नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बजरंग द्विवेदी (43), उनके पुत्र प्रणव द्विवेदी (21) और मनीष दूबे (21) शामिल हैं। तीनों पीपरी साईनाथपुर, थाना कूरेभार, सुलतानपुर के रहने वाले हैं।

\"\"

पुलिस ने इन्हें तिकोनिया पार्क के पास से दोपहर को गिरफ्तार किया। मामला 16 जून 2025 को सामने आया, जब प्रांजल त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रांजल लक्ष्मणपुर सुलतानपुर के सांडिल्य सदन में रहते हैं।

 

मुख्य आरोपी बजरंग द्विवेदी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें धमकी, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले शामिल हैं। उनके बेटे प्रणव द्विवेदी पर यह पहला मामला है। वहीं मनीष दूबे पर भी पहले एक मामला दर्ज है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top