img 20250830 wa0000

नगर पालिका कर्मी से मारपीट पर कार्रवाई ठप — सफाई मजदूर संघ का धरना, EO की चुप्पी पर उठे सवाल

नगर पालिका कर्मी से मारपीट पर कार्रवाई ठप — सफाई मजदूर संघ का धरना, EO की चुप्पी पर उठे सवाल

\"\"

गोलाघाट पीपल वाली गली में लीकेज दुरुस्त करने गए जलकल विभाग कर्मी पर हमला, तीन दिन बाद भी पुलिस-पालिका प्रशासन की खामोशी… राजनीतिक दबाव की चर्चाएँ तेज

 

 

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर पालिका कर्मियों ने शनिवार को जोरदार धरना जारी ।

 

दरअसल, 26 अगस्त को गोलाघाट पीपल वाली गली में लीकेज ठीक कराने गए जलकल विभाग कर्मी कुंवर प्रताप सिंह पर मोहल्ले के ही निवासी बृजेश उपाध्याय ने हमला कर दिया था।

घटना की जानकारी कर्मी व संगठन पदाधिकारियों ने तत्काल अधिशाषी अधिकारी (EO) नगर पालिका को दी थी।

 

इसी बीच पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली नगर में भी लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने FIR दर्ज की और न ही EO ने कोई कदम उठाया।

 

28 अगस्त को संगठन ने अध्यक्ष नगर पालिका व EO को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। पालिकाध्यक्ष ने EO को कार्यवाही करने को कहा भी, लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया।

 

आखिर EO मारपीट की घटना पर कार्रवाई कराने से क्यों बच रहे हैं

 

क्या इस मामले में कोई राजनीतिक दबाव तो नहीं?

 

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top