img 20250903 wa0374

बाबा मौलेश्वर नाथ मंदिर की 52 बीघा जमीन पर कमेटी विवाद,अवैध गठन का आरोप

\"\"

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मिझूटी गांव स्थित प्राचीन बाबा मौलेश्वर नाथ मंदिर की लगभग 52 बीघा जमीन पर कमेटी विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े पुजारी उमा शंकर तिवारी ने आरोप लगाया है कि पुरानी मान्यता प्राप्त कमेटी को मृतक दिखाकर नई कमेटी गठित कर अधिकार जमाने की कोशिश की जा रही है।पुजारी उमाशंकर तिवारी ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय और थानाध्यक्ष बल्दीराय को दी शिकायत में कहा है कि सन 1963 में स्व. गिरिजा प्रसाद पांडेय (पूर्व आईएएस) द्वारा गठित कमेटी लगातार मंदिर और उसकी संपत्तियों की देखरेख करती आ रही है। इस कमेटी के अध्यक्ष व संरक्षक स्वयं उमा शंकर तिवारी रहे हैं,जिनके नेतृत्व में मंदिर का निरंतर विकास हुआ।शिकायत पत्र के अनुसार यूपीसीएलडीएफ लखनऊ द्वारा निर्माण कार्य के बाद संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी कमेटी सदस्य अशोक कुमार यादव को सौंपी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अवैध तरीके से नई कमेटी गठित कर शिव कुमार यादव को अध्यक्ष बना दिया है।शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कमेटी के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाए,ताकि प्राचीन मंदिर ट्रस्ट पहले की तरह सुचारू रूप से कार्य कर सके। इस संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी को आवश्यक दस्तावेज भी सौंपे हैं और न्याय की उम्मीद जताई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top