img 20250808 wa0026

भाजपा हर घर तिरंगा अभियान से घर-घर पहुंच और राष्ट्रवाद को देगी नई धार।

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के जरिए घर-घर पहुंच बनाने के साथ ही राष्ट्रवाद के एजेंडे को मजबूती देगी।

\"\"

शुक्रवार को बल्दीराय ब्लॉक सभागार में आयोजित बल्दीराय मंडल की योजना बैठक में इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी मनीषा पांडेय रहीं।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी, स्वच्छता और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

\"\"

इसके जरिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता युद्धवीरों, शहीदों और देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे, जिससे देशभक्ति का माहौल और प्रबल होगा।मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने स्वागत भाषण में सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित कुमार ने किया।

\"\"

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ,उपाध्यक्ष माखन लाल जायसवाल, दिलीप सिंह, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, श्रीराम मौर्य, मीना तिवारी, नरेंद्र अग्रहरि, घनश्याम तिवारी, विनोद तिवारी, रमाकांत मिश्रा, अमर बहादुर विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरि, राज किशोर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top