img 20250817 wa0145(1)

राजापुर में पीडीए पंचायत,2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर

\"\"

सुलतानपुर। रविवार को इसौली विधानसभा के सेक्टर नंबर-19 राजापुर में लोकतंत्र सेनानी कांशीराम यादव की अध्यक्षता में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ। बैठक में छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की गई।पंचायत में कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर पीडीए के रहनुमा व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर ज़िला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव मौजूद रहे। इसके अलावा कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष डीके यादव, बूथ प्रभारी धर्मेंद्र यादव, पूर्व बीडीसी रंजीत अग्रहरि, इंदल यादव, श्याम बहादुर यादव, अरबिद यादव, इरशाद अहमद, शमीम अहमद, मोईद, जग प्रसाद, रवि यादव, विकास विश्वकर्मा, श्याम लाल विश्वकर्मा, मुकेश यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, दया राम यादव, नियाज अहमद, रमज़ान, इश्तियाक़, मुश्ताक़, गुड्डू यादव, बुधराम, मोनू यादव, रिंकू यादव, धर्मराज निषाद, कुलदीप यादव, इसरार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top