श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में पुरातन छात्रा मिलन समारोह अनुभूति का आयोजन।

श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज

वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 20.04.2026 को पुरातन छात्रा मिलन समारोह अनुभूति का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती तथा महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम मे पूर्व छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। वे केवल अतीत का हिस्सा नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य के विकास की धुरी होते है। वे किसी भी शिक्षा संस्थान की नींव ,उसकी पहचान और गौरवशाली विरासत की प्रमाण होते हैं। उनकी यादें, ज्ञान केवल अतीत के किस्से नहीं बल्कि प्रेरणा, मार्गदर्शन और भावात्मक जुड़ाव के स्रोत होते हैं। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो आभा सक्सेना ने अपने स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी शिक्षा के साथ के साथ साथ अपने कॅरियर, लक्ष्य और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए।करियर में सफलता कड़ी मेहनत, पूर्ण समर्पण और निरंतर प्रयास से ही संभव है। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने सुनहरे एवं सुखद अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।इस अवसर पर प्रो अनीता सिंह, डॉ वेणु वनिता, लेफ्टिनेंट ऊषा बालचंदानी, मीनाक्षी पाण्डे,माधुरी, प्रियंका, वर्तमान छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरातन छात्रा समिति की समन्वयक डॉ रजनी सिंह द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा राय द्वारा किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top