दिव्यांगों बुजुर्गों के लिए एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण के लिए किया गया चयन।

वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा स्थित जन विकास समिति के ‘आसरा केंद्र’ में शनिवार को दो प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के तहत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत 269 वरिष्ठ नागरिकों और ‘एडिप योजना’ के तहत हरहुआ ब्लॉक के 52 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 321 लाभार्थियों ने अपनी जांच कराई। कानपुर से आये एलिम्को (ALIMCO) के विशेषज्ञ टीम ने शिविर में आए प्रत्येक लाभार्थी की शारीरिक स्थिति की बारीकी से जांच की। टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को ‘वयोश्री योजना’ के अंतर्गत और दिव्यांगजनों को ‘एडिप योजना’ के मानकों के अनुसार आवश्यक सहायक उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल,व्हीलचेयर,कमोड कुर्सी,श्रवण यंत्र और बैसाखी आदि के लिए चिन्हित किया गया। जन विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इन दोनों योजनाओं का उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना है। जल्द ही एलिम्को द्वारा इन सभी पंजीकृत लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण पूरी तरह से निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। समिति का यह प्रयास बुजुर्गों और दिव्यांगों के प्रति सम्मान और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी कड़ी है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top