अनंत विज्ञान मठ के महंत दीपक प्रकाश आश्रम जी ने श्याम शरण बाबा का किया सम्मान।

वाराणसी। अस्सी स्थित अत्यंत प्राचीन अनंत विज्ञान मठ में आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य श्याम शरण बाबा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मठ के महंत दीपक प्रकाश आश्रम जी ने श्याम शरण बाबा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महंत दीपक प्रकाश आश्रम जी ने कहा कि संत समाज सनातन संस्कृति की आत्मा है और संतों के मार्गदर्शन से समाज में धर्म, सेवा एवं संस्कारों की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति परंपरा समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य कर रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्याम शरण बाबा ने महंत दीपक प्रकाश आश्रम जी एवं अनंत विज्ञान मठ परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मठ से जुड़े संत, भक्तगण एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top