[mur_login_icon]

आदिशक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति गोसाईपुर मोहाव की वार्षिक आम सभा की बैठक हुआ सम्पन्न

वाराणसी। ब्लाक हरहुआ अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आदिशक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति गोसाईपुर मोहाव, में सम्मिलित 18 ग्राम पंचायतों का वार्षिक आम सभा का आयोजन हरहुआ ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ। वार्षिक आम सभा का शुभारंभ बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ (ग्राम विकास) धनंजय सिंह,जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह,रामानन्द शर्मा,महिला प्रोवेशन से रेखा,एलआईसी के कृष्ण मोहन मिश्रा,डीआरपी सुरेश पाण्डेय,अतुल पाण्डेय,बीएमएम ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला ,पूजा तिवारी,उत्कर्ष राव के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीडीओ हरहुआ,डीएमएम एस0 के0 सिंह कहा कि लोन को लेकर महिलाएं अपने आजीविका को बढ़ा सकती है । सरल और सहज तरीके से अचार,बड़ी,पापड़ सहित अन्य लघु उद्योग कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समय -समय पर निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है।महिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीएमएम श्री शुक्ला ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर’ ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के लिए प्रेरित किया । आम सभा की बैठक में एसएचजी की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सशक्त करने एवं वार्षिक आमसभा की रिपोर्ट पर चर्चा कर ‘एनआरएलएम योजना’ के बारे में जानकारी दी गई। बीएमएम पूजा तिवारी एवं उत्कर्ष राव द्वारा वार्षिक लक्ष्य सहित आजीविका संवर्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य कर रही समूहों की दीदियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया और नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया । समूह सखियों,आजीविका सखी , बैंक सखियों के द्वारा अपनी अच्छे कार्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top