इसौली में बदल रहे सियासी समीकरण,भाजपा की मजबूत दावेदार बनीं मनीषा पांडे

इसौली में बदल रहे सियासी समीकरण,भाजपा की मजबूत दावेदार बनीं मनीषा पांडे

सुलतानपुर,,इसौली विधानसभा की राजनीति में इन दिनों भाजपा नेत्री मनीषा पांडे का नाम तेजी से चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के मजबूत गढ़ को चुनौती देने की क्षमता अगर किसी नेता में दिखाई दे रही है, तो वह मनीषा पांडे हैं।क्षेत्र में लगातार सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ ने मनीषा पांडे को भाजपा के संभावित चेहरों में सबसे आगे ला खड़ा किया है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होना,हर छोटे-बड़े सामाजिक कार्यक्रम में मौजूद रहना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उनकी राजनीतिक शैली की पहचान बन चुका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीषा पांडे ने खुद को सिर्फ राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रखा,बल्कि आम जनता के बीच भरोसे का चेहरा बनकर उभरी हैं।गरीब,किसान,महिला और युवा वर्ग में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता क् भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी यह चर्चा तेज है कि इस बार इसौली में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मनीषा पांडे अहम भूमिका निभा सकती हैं। क्षेत्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता ने विरोधी दलों की चिंता भी बढ़ा दी है।आगामी चुनाव को लेकर अभी भले ही तस्वीर साफ न हो,लेकिन इसौली की सियासत में मनीषा पांडे की बढ़ती मौजूदगी ने राजनीतिक तापमान जरूर बढ़ा दिया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top