उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त न किए जाने से बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है असंतोष

निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में गाजीपुर और वाराणसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन

वाराणासी- 20 मई 2026 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले आज वाराणासी के भेलूपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित जनजागरण सभा को संबोधित करते हुये केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस न लिए जाने से कर्मचारियों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। निजीकरण और दमनात्मक नीतियों के विरोध में चल रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज गाजीपुर के साथ ही वाराणसी में संघर्ष समिति द्वारा जोरदार सभाएं आयोजित की गईं।

संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन की नाकामी के कारण भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमराने की स्थिति में पहुंच गई है। इसके बावजूद प्रबंधन बिजली कर्मियों का सहयोग लेने के बजाय उत्पीड़न और टकराव का रास्ता अपना रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि एक ओर डाउनसाइजिंग के नाम पर 20-25 वर्षों से बिजली व्यवस्था संभाल रहे अत्यंत अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर नियमित कर्मचारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। संविदाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के बजाय संविदाकर्मियों का लगातार शोषण कर 12-14घंटे काम कराने के बावजूद बिजली व्यवस्था में भारी अव्यवस्था पैदा हो गई है और उपभोक्ताओं को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

संघर्ष समिति ने कहा कि यदि प्रबंधन वास्तव में गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना चाहता है तो उसे तत्काल विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से वार्ता करनी चाहिए तथा टकराव का रास्ता छोड़कर बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट कहा कि बिजली कर्मचारियों पर की गई अधिकांश उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां किसी कदाचार के कारण नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के कारण की गई हैं। यह सीधे-सीधे कर्मचारियों का दमन और उत्पीड़न है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

सभा को संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी सर्वश्री ई0 जितेंद्र सिंह गुर्जर, महेंद्र राय, माया शंकर तिवारी ,मोहम्मद वसीम के साथ ही ई0 एस0के0सिंह,ई0 के0के0 ओझा,कृष्णा सिंह,राजेश सिंह,ई0 विवेक सिंह,मनोज यादव,ई0 नवदीप सैनी,आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top