काशी की आस्था, संस्कृति और लोककल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पांचवी बार की पंचकोशी यात्रा।

वाराणसी। काशी की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक अस्मिता एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार प्रातः विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपनी पावन पंचकोशी यात्रा किए ।

प्रातःकाल लहुराबीर स्थित अपने आवास से निकलकर अजय राय सर्वप्रथम लाट भैरव क्षेत्र स्थित बड़े गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इसके पश्चात अजय राय मणिकर्णिका कुंड एवं मां गंगा के तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन-अर्चन कर पंचकोशी यात्रा का संकल्प लिया। संकल्प के उपरांत उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया तथा डंडी स्वामियों, आचार्यों, संत-महात्माओं एवं ब्राह्मण जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मणिकर्णिका घाट से पंचकोशी यात्रा विधिवत प्रारंभ हुई।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा अस्सी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं, संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पंचकोशी परिक्रमा के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। पंचकोशी यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परंपरागत पांचों प्रमुख पड़ावों — कर्दमेश्वर महादेव मंदिर (कंदवा), भीमचंडी मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, शिवपुर स्थित पाँचों पाण्डव स्थल एवं कपिलधारा स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर — में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।

पंचकोशी यात्रा के प्रथम एवं प्रमुख पड़ाव कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में अजय राय ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात दूसरे पड़ाव भीमचंडी मंदिर पहुंचकर मां भीमचंडी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तीसरे पड़ाव वरुणा नदी के तट पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं दर्शन-पूजन किया। चौथे पड़ाव शिवपुर स्थित पाँचों पाण्डव स्थल एवं द्रौपदी कुंड में पूजन-अर्चन कर धर्म, संस्कृति और लोककल्याण की कामना की। इसके बाद पंचकोशी यात्रा के अंतिम पड़ाव कपिलधारा स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर पंचकोशी परिक्रमा की परंपरागत आध्यात्मिक यात्रा को पूर्ण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पंचकोशी यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि काशी की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक चेतना और सनातन जीवन मूल्यों का जीवंत उत्सव है। ऋषि-मुनियों, संतों और पूर्वजों द्वारा सदियों से निभाई जा रही यह परंपरा काशी की आध्यात्मिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। पंचकोशी परिक्रमा काशी की आस्था, अस्मिता और संस्कृति का महापर्व है। यह यात्रा हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है। काशी स्वयं भगवान शिव का स्वरूप है और पंचकोशी परिक्रमा शिवत्व, सेवा, साधना एवं समर्पण का प्रतीक है। मैं इस यात्रा के माध्यम से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना कर रहा हूं। मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द का मार्ग प्रशस्त हो तथा काशी की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान विश्व पटल पर और अधिक सशक्त हो, यही हमारी कामना है। पंचकोशी यात्रा काशी की साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जहां धर्म, अध्यात्म, लोकपरंपरा और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और लोकमंगल की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है।

यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं पंचकोशी यात्रियों का भव्य स्वागत किया। बाबा विश्वनाथ और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत यह पंचकोशी यात्रा काशी की सनातन परंपरा एवं सांस्कृतिक वैभव का अनुपम उदाहरण बनकर आगे बढ़ रही है।

पंचक्रोशी यात्रा में:- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संग , जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रवीण प्रकाश ,रामस्नेही पांडेय , श्रीप्रकाश सिंह , गिरीश पाण्डेय,घनश्याम सिंह मनीष मोरोलिया ,चंचल शर्मा , सुनील राय,सतनाम सिंह,ओमप्रकाश ओझा,विनोद सिंह,राजू राम,अशोक सिंह,प्रदीप सिंह,रोहित दुबे , विकास कौंडिल्य , मो उजैर , राजेंद्र गुप्ता ,आयुष पटेल , ईशान पटेल , रामजी गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थिति रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493