खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री के बढ़ते दबाव के बीच जिले के लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

सुलतानपुर। खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री के बढ़ते दबाव के बीच जिले के लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों के बस्ते जमा करने शुरू कर दिए हैं,जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।सदर तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में लेखपालों ने बस्ते जमा किए। लेखपालों का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार और अतिरिक्त ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जिस हलके का आवंटन संबंधित लेखपाल को किया गया है,वही उसी क्षेत्र में कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।लेखपालों के इस कदम को प्रशासन पर दबाव बनाने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।यदि स्थिति नहीं संभली तो राजस्व और पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं।इस दौरान शान मोहम्मद, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण, केके पाल, बजरंगबली, आशीष, पंकज और विजय साहू समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top