गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय ने किया पा म्यूजिक का उद्घाटन

वाराणसी। वाराणसी के आशापुर में संगम सिंह एवं सोनू सागर के “पा म्यूजिक” का भव्य उद्घाटन भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडे द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रितेश पांडे ने “पा म्यूजिक” की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में नए कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंच बेहद जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि “पा म्यूजिक” भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगा।इस अवसर पर संगम सिंह एवं सोनू सागर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।साथ में भोजपुरी की लोक गायिका मोहिनी पाण्डेय,गायक हंसराज यादव,आनंद द्विवेदी व अन्य गायक उपस्थित रहे। भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय ने पा म्यूजिक के मालिक संगम सिंह व सोनू सागर को नए स्टूडियो के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top