चैतन्य योग सेवा संस्था, वाराणसी द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र का एक सप्ताह सफलता

पूर्वक पूर्ण।

इंडियन योग एसोसिएशन के तत्त्वाधान में तथा चैतन्य योग सेवा संस्था, वाराणसी द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र का एक सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।

योग के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक योग को पहुँचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस विशेष योग सत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता की। एक सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग के व्यावहारिक सिद्धांतों का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए।

संस्था के प्रशिक्षकों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास के महत्व को बताया। यह निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र 21 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

चैतन्य योग सेवा संस्था योग के माध्यम से स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रसार हेतु निरंतर कार्यरत है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493