जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विश्वास के विकास और जनकल्याण कार्यक्रम के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं भाजपा नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने विधानसभा इसौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।इस दौरान नेताओं ने आमजन से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास,सुशासन और जनहित के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493