जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर गरीबों को मिला राशन कार्ड, जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य की पहल की हो रही सराहना

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य द्वारा गरीब एवं पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान दर्जनों लाभार्थियों को राशन कार्ड सौंपे गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई गई। जिला आपूर्ति अधिकारी की इस अनोखी पहल की जनपद भर में सराहना हो रही है।

जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र गरीब परिवार तक राशन कार्ड का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top