जीवन में सेवा भाव का दायित्व निभाना हमारा अंतिम दम तक लक्ष्य है।

नर्स सेवा भाव का दायित्व निभाते हुए देश व समाज को स्वस्थ बनाने का दायित्व पूरा करती हैं।

असहाय की सेवा भगवान के सेवा के बराबर होता है।

हरहुआ क्षेत्र में स्थित ‘न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवम ट्रामा सेंटर’ सातो महुआ सरायकाजी ,हरहुआ में आज मंगलवार “अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस” के मौके पर फ्रंटलाइन वारियर्स नर्सिंग योद्धाओं का केक काटकर सम्मान करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ0 विकास नागर ‘एमसीएच न्यूरो सर्जन’ व डॉ0 अभिषेक पांडेय एमएस आर्थो सर्जन ने कहा कि नर्स सेवा की भावना से कार्य कर देश व समाज को स्वस्थ बनाने का दायित्व निभाती हैं। साथ ही साथ डॉ0फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सेवा भाव को अपने जीवन में उतारने की सीख दी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकारों, नर्सिंग इंचार्ज व सभी नर्सिंग स्टाफ को हॉस्पिटल के एमडी डॉ0 अनिल यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ0 यशवंत सिंह एमडी एनेस्थेटिक ,डॉ0 अभिषेक पांडेय एमएस आर्थो सर्जन, डॉ0 रणधीर सिंह एमडीएस, डॉ0 चंद्रशेखर सिंह चेस्ट फिजिशियन डॉ0 आकांक्षा सिंह, डॉ0 एस0के0 सिंह, डॉ0 विजय ,डॉ0 अनिल तिवारी व डॉ0 विकास नागर सहित नर्सिंग इंचार्ज व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सभी नर्स को नर्सिंग योद्धाओ के रूप में सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर गर्व करते हुए नर्सिंग स्टाफ की ओर से स्वाति भाष्कर ,सपना पटेल व चांदनी शर्मा ने कहा जीवन में सेवा का दायित्व निभाना हमारा अंतिम दम तक लक्ष्य है। जिसे डिजिटल युग मे पूरा करने का कार्य करते रहेंगे।

उक्त अवसर पर अस्पताल में गरीबों ,असहायों में निःशुल्क दवा, बिस्कुट, पानी बोतल, फल,लंच पैकेट अस्पताल के एमडी डॉ0 अनिल कुमार यादव ने वितरित किया।

उक्त अवसर पर नर्स शिवानी राजभर,अंजू यादव,स्वाति पटेल , नीशु पटेल, स्वाति ,सपना व चांदनी रनिंग स्टाफ सुनील पटेल, ऋषभ पाल व आकाश पटेल शामिल रहे।

अतिथियों का स्वागत राहुल यादव व कार्यक्रम का संचालन मैनेजर संजय शर्मा ने की।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top