जेनिथ फेस्ट रीलोडेड 3.0 का भव्य समापन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

वाराणसी। शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को समर्पित जेनिथ कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित चार दिवसीय “जेनिथ फेस्ट रीलोडेड 3.0” का भव्य समापन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विभिन्न विद्यालयों के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल ऑफ गुरुकुल, डिगिया के CMD रवि प्रकाश जायसवाल एवं निदेशक ममता जायसवाल रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में एंड्रूज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, पूर्वांचल कोचिंग संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ छात्रा समीक्षा की गणेश वंदना से हुआ, जबकि श्रेया उपाध्याय ने अपनी मधुर प्रस्तुति “शिव कैलाशों के वासी” से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि जेनिथ कोचिंग पिछले एक दशक से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और अब तक 3500 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुका है। संस्था के विद्यार्थियों ने 400 से अधिक डिस्टिंक्शन प्राप्त किए हैं तथा प्रतिवर्ष कई स्कूल एवं बोर्ड टॉपर्स दिए हैं।

चार दिवसीय इस फेस्ट में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने शतरंज, कैरम, रूबिक्स क्यूब, कप स्टैकिंग, डिक्लेमेशन, ई-स्पोर्ट्स, वाद-विवाद तथा कला एवं शिल्प प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “Has AI मेड स्टूडेंट्स स्मार्टर और डंबर ?” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

समारोह में सत्र 2025-26 के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा टॉपर्स, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को “ज़ेनिथ स्टेल्लार्स ” सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और “ज़ेनिथ हैं तो मुमकिन हैं ” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रवि प्रकाश जायसवाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि विशिष्ट अतिथि आशीष श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दीप्तेश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन प्राप्ति यादव ने किया।

कार्यक्रम में जेनिथ कोचिंग की निदेशक श्रीमती सविता पाण्डेय, प्रबंधक दिप्तेश पांडेय, हर्ष पाण्डेय, समन्वयक अर्चना पाण्डेय सहित शिक्षकगण निधि, खुशी, फरहान, अनुराग, आदित्य, साची, ज्योति एवं अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493