डीजीपी राजीव कृष्ण का वाराणसी व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत,कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण एवं वाराणसी के कमिश्नर सहित प्रशासनिक टीम का पुलिस लाइन में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि वाराणसी में प्रशासन का व्यवहार व्यापारियों के प्रति अत्यंत सहयोगात्मक एवं व्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के चलते व्यापारी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है और बिना किसी भय के अपना व्यवसाय संचालित कर रहा है।डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रतिनिधिमंडल से वाराणसी की कानून-व्यवस्था एवं व्यापारिक माहौल को लेकर चर्चा की। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता के कारण व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।व्यापार मंडल अध्यक्ष ने वाराणसी के कमिश्नर की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अत्यंत व्यवहारकुशल एवं संवेदनशील अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में शहर का प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। महामंत्री कविंद्र जायसवाल ने भी डीजीपी एवं कमिश्नर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ डीजीपी महोदय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, शाहिद कुरैशी, दिप्तीमान देव, एस.एस. बहल, महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, गणेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493