दो सगी बहनों से छेड़खानी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

सुलतानपुर। दो सगी बहनों से छेड़खानी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश आरोपी को भारी पड़ गई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी हवाई पट्टी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की,जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी शास्त्री नगर कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि 9 जून को दो सगी बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी की थी।घटना के बाद पीड़िताओं की शिकायत पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493