नीट परीक्षा घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

वाराणसी, 14 जून। नीट परीक्षा में हुए कथित घोटाले, पेपर लीक एवं परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार सायंकाल टाउनहॉल, मैदागिन से मैदागिन चौराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेसजन शामिल हुए। जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विवेक यागवाल ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आया घोटाला केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और विश्वास पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले छात्र जब परीक्षा में बैठते हैं तो उन्हें उम्मीद होती है कि व्यवस्था निष्पक्ष होगी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक, परीक्षा घोटाले और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

विवेक यागवाल ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय अपनी विफलताओं को छिपाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के हर उस छात्र के साथ खड़ी है जिसकी मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया है। केंद्र सरकार को यह समझना होगा कि युवा केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राओं ने दिन-रात मेहनत करके नीट परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं ने उनकी मेहनत पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है।

विशाल सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार छात्रों की आवाज़ को बुलंद कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, भर्ती परीक्षाएं लगातार विवादों में रहती हैं और अब देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा भी सवालों के घेरे में है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम का संयोजन युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने किया।

उन्होंने सभी उपस्थित साथियों, छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाराणसी की धरती से युवाओं के अधिकारों की आवाज़ पूरे प्रदेश और देश तक पहुंचाई जाएगी।

मशाल जुलूस जब मैदागिन क्षेत्र में पहुंचा तो पुलिस बल द्वारा उसे आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों को उठाया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में :- .महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ,राष्ट्रीय सचिव विवेक यागवाल , महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , अनुपम राय , धीरज सोनकर , ओम शुक्ला , रोहित दुबे , आयुष पटेल , ईशान पटेल , किशन यादव , अरुणेश सिंह अन्नू , सिद्धार्थ केशरी , महेश चौबे , सुजान ख़ान , आदर्श चौबे , अतुल उपाध्याय , मोईन रेहान , मानवेंद्र ओझा , सौरभ मिश्रा , प्रविश मिश्रा , संकट मोचन त्रिपाठी , सूरज वर्मा , आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493