पुलिस अधीक्षक चारू निगम का संवेदनशील चेहरा उस समय सामने आया,जब पुलिस कार्यालय के मुख्य गेट पर मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां कर रहे एक पिता को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।

 

सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम का संवेदनशील चेहरा उस समय सामने आया,जब पुलिस कार्यालय के मुख्य गेट पर मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां कर रहे एक पिता को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।एसपी ने स्वयं फरियादी की बात सुनी और मामले की जानकारी ली।मामला गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के सैफुल्लागंज गांव का बताया जा रहा है।आरोप है कि दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई,लेकिन पीड़ित पक्ष की शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं कियां गया। इसी को लेकर पीड़ित पिता पुलिस कार्यालय पहुंचा था।फरियादी की शिकायत सुनने के बाद एसपी चारू निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी तलब की।वहीं दूसरी ओर गोसाईगंज कोतवाल अखंड देव मिश्र का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top