पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

जनपद सुलतानपुर में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक-15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड का निरीक्षण कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कार्यक्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड ग्राउंड परिसर स्थित स्टोर रूम, बैरकों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही आपातकालीन सेवा-112 में तैनात कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुए उनके बॉडी कैम, इवेंट रिस्पॉन्स प्रणाली एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बैरकों की साफ-सफाई, रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण एवं अनुशासित पुलिस व्यवस्था से ही जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top