पूर्वी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं ख्यातिलब्ध आनंद क्रिकेट अकादमी वाराणसी ने पूरे किए अपनी स्थापना के स्वर्णिम 27 वर्ष।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं ख्यातिलब्ध आनंद क्रिकेट अकादमी की स्थापना 1998/99 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन ऑल राउंडर सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी पी. पी. आनंद मिश्रा द्वारा की गयी, अपनी स्थापना के इन 27 वर्षो में आनंद क्रिकेट अकादमी ने अपने बेहतरीन चैम्पियन क्रिकेटरो के दम पर ऐतिहासिक आश्चर्यजनक एवं दुर्लभ उपलब्धियों को हासिल करने का प्रयास किया है एवं उस प्रयास में बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है,

आनंद क्रिकेट अकादमी इन 27 वर्षो में डिस्ट्रिक्ट लेवल, स्टेट लेवल एवं ऑल इंडिया लेवल के 150 से ऊपर टूर्नामेंट की चैम्पियन टीम है, वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 1 लाख रुपये पुरस्कार राशि के सबसे बड़े टूर्नामेंट स्व.मणि मालिनी देवी स्मृति टूर्नामेंट 15 बार आयोजित हुआ है और आनंद क्रिकेट अकादमी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को रिकार्ड 15 बार विजेता बना है, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशानिर्देशों पर वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व रणजी खिलाड़ी बाबू तैलांग स्मृति सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग वाराणसी में 34 बार आयोजित हुई है और आनंद क्रिकेट अकादमी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की 21 बार की फाइनलिस्ट है जिसमें 13 बार की चैम्पियन और 08 बार की रनर रही है, आनंद क्रिकेट अकादमी ना सिर्फ वाराणसी की पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के अग्रणी क्रिकेट टीमों में से एक है, आनंद क्रिकेट अकादमी का ऑफिसियल Taiups टेस्ट क्रिकेटर विजय यादव की अकादमी, फरीदाबाद और नार्थ इंडिया की सबसे बड़ी क्रिकेट अकादमी एल. बी. शास्त्री क्रिकेट अकादमी, दिल्ली से है,

आनंद क्रिकेट अकादमी के संरक्षक मंडल में टेस्ट क्रिकेटर विजय यादव, टेस्ट क्रिकेटर चेतन शर्मा, इंटरनेशनल क्रिकेटर के. के. शर्मा, इंटरनेशनल क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी, सांसद मनोज तिवारी,प्रख्यात ज्योतिष विद्वान प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय,पूर्वी उत्तर प्रदेश आरएसएस के कार्यवा वीरेन्द्र जायसवाल, पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य,विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व एम. एल. सी. बृजेश सिंह,प्रख्यात शिक्षाविद प्रिन्सिपल डॉ. उदयन मिश्रा, प्रिन्सिपल डॉ विश्वनाथ दूबे,प्रिन्सिपल डॉ. अनुराग मिश्रा, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम, एडवोकेट, विन्ध्याचल चौबे एडवोकेट, विजि ट्रॉफी खिलाड़ी सुधीर मिश्रा, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष सिंह एडवोकेट, रंजन मिश्रा एडवोकेट, श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट आदि गणमान्य लोग आनंद क्रिकेट अकादमी के संरक्षक मंडल में सम्मिलित हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493