
वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र के सनबीम स्कूल बाबतपुर ,बेरवां में समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूरे दिन कैंप का वातावरण उत्साह,उमंग और आनंद से भरपूर रहा,जहाँ बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इन विविध गतिविधियों में ‘पपेट शो’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पशु-पात्रों पर आधारित इस रोचक प्रस्तुति में विभिन्न जानवरों के माध्यम से बच्चों को एक प्रेरणादायक एवं मनोरंजक कहानी सुनाई गई। रंग-बिरंगी कठपुतलियों और जीवंत संवादों ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया तथा उन्हें मित्रता,सहयोग और नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि का आनंद लिया और कहानी के पात्रों से जुड़कर अपनी कल्पनाशक्ति एवं रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया। समर कैंप की यह गतिविधि बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का सुंदर संगम सिद्ध हुई।