
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के दिशा निर्देश मे अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त 1.आतिफ हुसैन पुत्र मो0 इलियास खान निवासी ग्राम लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुलतानपुर उम्र करीब 24 वर्ष को ग्राम बहादुरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा देशी व दो अदद जिन्दा कारतूस .22 बोर बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 116/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया।
नाम पता अभियुक्त आतिफ हुसैन पुत्र मो0 इलियास खान निवासी ग्राम लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुलतानपुर उम्र करीब 24 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-197/2019 धारा 323/504/506 भादवि थाना धम्मौर सुलतानपुर ।
2.मु0अ0सं0- 200/2020 धारा -323/341/504/506 भादवि0 व 3(1)द,ध एससी एसटी एक्ट थाना धम्मौर् सुलतानपुर ।
3. मु0अ0सं0- 310/2020 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट थाना धम्मौर सुलतानपुर ।
4. मु0अ0सं0 116/2026 धारा 3/25 आर्म्स थाना धम्मौर सुलतानपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 श्री राकेश कुमार ओझा
2. हे0का0 मनोज यादव
3. का0 प्रदीप चौधरी