बरेका सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के ग्रीष्मकालीन दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का श्रीनगर (बडगाम) में भव्य शुभारंभ।

जम्मू-कश्मीर की मनोहारी वादियों एवं प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित श्रीनगर जनपद अंतर्गत बडगाम में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के ग्रीष्मकालीन दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में विधिवत शुभारंभ किया गया। जीवन रक्षा,सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ परेड निरीक्षण, सलामी एवं औपचारिक उद्घोषणा के साथ हुआ।

इस अवसर पर कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंपोर्ट डीज़ल अभिषेक पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण कर प्रतिभागियों की अनुशासनप्रियता एवं सेवा भावना की सराहना की तथा शिविर लगाए जाने की औपचारिक घोषणा की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड केवल प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देने वाला संगठन नहीं, बल्कि मानव सेवा, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जीवन में उतारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान परेड का कमांड एम्बुलेंस अधिकारी एच. एन. सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सचिव, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड तथा जन संपर्क अधिकारी एवं एम्बुलेंस अधिकारी राजेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण शिविर में एम्बुलेंस अधिकारी श्रीमती रजनी एवं शंभू कुमार डे सहित कुल 32 प्रशिक्षार्थी सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। शिविर के प्रथम दिवस प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर शिविर स्थल की साफ-सफाई की तथा “स्वच्छता ही सेवा” का प्रेरणादायी संदेश दिया। सभी सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

शिविर शुभारंभ के उपरांत प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार , आपदा प्रबंधन, दुर्घटना राहत, रोगी सहायता, अनुशासन, टीम भावना एवं सेवा कार्यों से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता, राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा प्रदान करने के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

यह दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, बल्कि उनमें सामाजिक समरसता, मानवता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को भी सशक्त किया जा रहा है।

संपूर्ण कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण एवं प्रभावशाली संचालन जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top