बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ (आप )का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी,_वाराणसी जिला के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में माननीया राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाराबंकी में बिजली न होने के कारण सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत प्रदेश की बदहाल बिजली व्यवस्था का दुखद उदाहरण है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की करोड़ों जनता के हितों से जुड़ा हुआ है और यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन को और तेज करेगी।

इस कार्यक्रम में निम्न साथियों का सहयोग रहा… घनश्याम पांडे, रेखा जायसवाल, सरोज शर्मा अर्चना श्रीवास्तव,रमेश कुमार पटेल,प्रमोद श्रीवास्तव, रोशन बरनवाल, मोहम्मद आकिब खान, अभिषेक सिंह, कांता प्रसाद, मुकेश कुमार, छेदीलाल श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, नितेश कुमार मिश्रा, सतीश पटेल, अनिल कुमार मौर्या, विवेक गुप्ता, शाहनवाज खान, मोहम्मद कुड्डूस, राहुल द्विवेदी, निलेश कुमार सिंह, डॉक्टर दुर्गेश पटेल, जय किशन, मंजू पटेल, शिवकुमारी, रमेश कुमार पटेल, कृष्ण यादव, राकेश रंजन, राजेश कुमार वर्मा, अखिलेश पांडे, रामसूरत पाल, रविंद्र सिंह।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493