बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : राकेश सिंह अलगू

सपाईयो को भी अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत।

वाराणसी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन

राकेश सिंह अलगू ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अपमान जनक टिप्पणी अस्वीकार्य है और अक्षम्य भी। अलगू सिंह ने कहा कि योगी के शासन मे हर बेटी का सम्मान सुरक्षित है। अदिति यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अराजक तत्वो को योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने कानपुर से धर दबोचा है। बेटियों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। अलगू सिंह ने कहा कि सपाईयो को भी अपनी वाणी और आचरण पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उन्हे भी भाजपा की महिला नेत्रियों पर फब्तियाँ कसने से बाज आना चाहिए। पूर्व मे सपाईयो ने स्मृति ईरानी,कंगना राणावत,मैथिली ठाकुर इत्यादि पर अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं। सांसद जयाप्रदा को अपमानजनक टिप्पणियाँ करने वाले आजम खान आज सपरिवार सलाखों के पीछे हैं। नारी शक्ति रूपा है,वह माता है,बहन है और पुत्री है।नवरात्र मे बेटियों की पूजा करने वाला भारतीय समाज बेटी के सम्मान को कभी ठेस पहुंचने नही देगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493