मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह हाईस्कूल परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान पाने वाले शिवम का हुआ सम्मान।

वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक के गहनी गांव का रहने वाला शिवम कुमार शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द हरहुआ का छात्र हाईस्कूल परीक्षा में 95.83%प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर नाम दर्ज कराने में सफल रहा। आज प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान’ के तहत सर्किट हाउस में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 21 हजार रुपये का चेक,मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्रतिभा सम्पन्न लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। कड़ी मेहनत व लगन ,त्याग के बलकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकार उनकी पढ़ाई में हर तरह की मदद को तैयार है।मेधावी विद्यार्थी सम्मान में विधायक पिंडरा अवधेश सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,प्रदीप अग्रहरि,प्रवीण सिंह गौतम,शर्मीला इंटरमीडिएट कालेज के प्रबन्धक श्रीमती शर्मीला प्रजापति सहित माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के अधिकारीयों ने शिवम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top