[mur_login_icon]

मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शिवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

सुल्तानपुर। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शिवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द,भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की।थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ताजिया जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित करने का आग्रह किया।बैठक में सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष एवं भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 40 मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद शमीम प्रधान, जसीम पूर्व प्रधान, सिराज बीडीसी, शकील, अकरम, राधेश्याम पूर्व प्रधान, मुबीन प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ताजिया कमेटियों के चौकीदार एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top