Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787

Deprecated: Optional parameter $name declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1040

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1076

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1128

Deprecated: Optional parameter $id declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-gallery.php on line 296
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना। -

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 440 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना।

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग), कबीरचौरा में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 440 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित यह आयोजन समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक होता है, इसलिए स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पातालपुरी मठ के महंत बालकनाथ जी महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप अग्रहरि महानगर अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) ने युवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस कार्यक्रम में

मुख्य रूप से नि वर्तमान जिला संयोजक सुनील सिंह, नि0 जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नि0 महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, नि0 महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, नि0 महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नि0 महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, नि0 वर्तमान मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, नि0 महानगर संगठन मंत्री नीतीश सिंह( रौनक), नि0 वर्तमान मंत्री मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मनीष वर्मा, कार्यसमिति सदस्य विकाश जैन, लहुराबीर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, एवं विभिन्न सामाजिक संगठन तमाम व्यापार मंडल एवं 12 मण्डल इकाई के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागढ़ इस रक्तदान जैसे पवन पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493