राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत।

 

वाराणसी। हाल ही में विधान परिषद सदस्य के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी के वाराणसी प्रथम आगमन पर गुरुवार को हरहुआ हाईवे मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय सनातन संघ व भाजपा वाराणसी जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह डीजे, बैंड-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर मंत्री जी का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, यह सम्मान पार्टी व संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। वाराणसी की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रेम से अभिभूत हूं। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।”_

राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा, हंसराज विश्वकर्मा का राज्यमंत्री बनना हम सबके लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा।”_ इस मौके पर भाजपा ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय प्रभारी देवेंद्र पांडे संरक्षक नागेश्वर सिंह योगेश श्रीवास्तव सूरज चौधरी रामदेव पटेल अरुण पाठक अनिल मिश्रा राजनाथ पांडे उर्फ मलई गुरु सुमन पांडे विजय शंकर चौबे सरवन उपाध्याय संतोष सिंह विनोद सिंह रामू उपाध्याय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाईवे पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top