Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787

Deprecated: Optional parameter $name declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1040

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1076

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1128

Deprecated: Optional parameter $id declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-gallery.php on line 296
रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 को मिला सबसे युवा 45वाँ मंडलाध्यक्ष - रोट. कुशाग्र मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित। -

रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 को मिला सबसे युवा 45वाँ मंडलाध्यक्ष – रोट. कुशाग्र मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित।

लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 कॉन्फ्रेंस में सत्र 2028-29 हेतु रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेन्टेटिव (डी.आर.आर.) अर्थात मंडलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें युवा नेतृत्व के प्रतीक रोट. कुशाग्र मिश्रा को निर्विरोध रूप से 45वें मंडलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वे डिस्ट्रिक्ट 3120 के सबसे युवा डी.आर.आर. बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं।

रोट. कुशाग्र मिश्रा लंबे समय से युवा शक्ति, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने लोकप्रिय “आर.पी.एल.” (रोटारैक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट) जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को संगठन एवं सेवा से जोड़ने का सफल कार्य किया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत अभियान, गौ सेवा, स्किल डेवलपमेंट तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में उनका योगदान निरंतर सराहनीय रहा है।

रोटारैक्ट एवं रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त समन्वय के साथ रोट. कुशाग्र मिश्रा ने सदैव समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुँचाने का प्रयास किया है। उनके नेतृत्व, विनम्र व्यवहार, संगठन क्षमता एवं युवाओं को साथ लेकर चलने की शैली के कारण वे युवा वर्ग के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौरव पाठक, संतोष कश्यप, वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, पूर्व सचिव विश्वजीत, अरविंद कत्तल, राकेश गुप्ता, राजू राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोट. कुशाग्र मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3120 सेवा, नेतृत्व, सामाजिक समरसता एवं युवा सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा उनका कार्यकाल एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

रोटरी एवं रोटारैक्ट परिवार के सदस्यों में इस घोषणा के बाद विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली और युवाओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top