
वाराणसी। जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शांडिल्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा आज 17 मई 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हॉस्पिटल परिसर आयोजित किया गया शिविर में न्यूरो सर्जन एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दिया गया।
शिविर में प्रसिद्ध न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. आशीष तिवारी द्वारा ब्रेन ट्यूमर, लकवा, माइग्रेन, सिर दर्द, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी में चोट, स्लिप डिस्क, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, नसों के सुनपन तथा हाथ-पैर में झनझनाहट जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की गई साथ ही मरीजों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा तिवारी द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया शिविर में बांझपन, आईयूआई, बच्चेदानी में सूजन, ट्यूमर, अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म के दौरान असहनीय पीड़ा तथा डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण कर महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता एवं उचित उपचार के प्रति भी प्रेरित किया गया
मौके पर 200 की संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।