संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी का शानदार बोर्ड रिजल्ट।

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

वाराणसी। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा तथा विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया।विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में राम तिवारी ने 98.8% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं पूजा प्रजापति ने 97.4%, दिया सिंह ने 94.6%, रूपेश राज एवं कृष्णा श्रीवास्तव ने 92.8%, सोना सिंह ने 92.6%, अंशिका पांडेय ने 92.4%, राहुल कुशवाहा ने 92.2%, स्नेहा यादव ने 91.4%, श्रेया सिंह एवं अवंतिका मिश्रा ने 91.2%, मोहम्मद अरसलान ने 90.6%, अदिति यादव एवं करण सिंह ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर श्री आदित्य राज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की लगन, नियमित अभ्यास एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संदेश दिया। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी परिवार ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ समाज तक पहुँचती हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top