संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।

आज वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के महमूरगंज और सुन्दरपुर क्षेत्र में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन बच्चों, महिला बहनों एवं क्षेत्र के भाइयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि “हर समाज का बच्चा शिक्षित हो यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जयंती कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन, रबर, कटर सहित अन्य स्कूल सामग्री का वितरण किया गया, ताकि शिक्षा के पथ पर कोई बच्चा संसाधनों के अभाव में न रुके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

श्रीमती पूजा यादव ‘काशी पुत्री’ (पूर्व विधायक प्रत्याशी, 390-कैंट, समाजवादी पार्टी), युवा नेता आदित्य राज, राजकुमार शुक्ल ‘मऊ गुरु’, समाजवादी पार्टी महिला सभा राष्ट्रीय सचिव मंजू कन्नौजिया, किरन शर्मा जी, मुकेश भारती, सुमित यादव, सोनु पासी, काजु भारती सहित बड़ी संख्या में सम्मानित भाई, महिला बहनें व बच्चे।

इस अवसर पर श्रीमती पूजा यादव ने कहा, बाबा साहब ने हमें शिक्षा, संघर्ष और संगठन का मंत्र दिया। आज हम सुन्दरपुर से यह संकल्प लेते हैं कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top