[mur_login_icon]

सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हुए पार्टी कार्यकर्ता को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिया एक लाख रुपये का चेक।

वाराणसी 14 जून। समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश पटेल उर्फ मैनेजर शिवपुर विधानसभा निवासी शाहपुर वाराणसी को सड़क दुर्घटना के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बीते दिसंबर माह में हुए सड़क हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था, जिसमें एक पैर काटना पड़ा। विगत दिनों घटना की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को चंद्रप्रकाश पटेल की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद अखिलेश यादव जी ने उनकी सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक भेज कर आर्थिक मदद किया। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” के नेतृत्व में चंद्रप्रकाश पटेल के निजी आवास पर एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की नींव होते हैं और उनके सुख-दुख में पार्टी हमेशा साथ खड़ी रहती है।

चेक प्राप्त करने के बाद चंद्रप्रकाश पटेल ने अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश को लेकर गंभीर चिंता थी। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से बच्चों के प्रवेश, कॉपी-किताब तथा अन्य शैक्षणिक जरूरतों की व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मिले इस सहयोग से उनका आत्मबल भी बढ़ा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व प्रमुख रामबालक पटेल, संजय मिश्रा, ई. आर एन यादव, अक्षय बबलू प्रधान, उमेश प्रधान, संगीता पटेल, आकाश मौर्य, सुजीत पाण्डेय समशेर, सेवक प्रधान, रामजी प्रधान, रमेश यादव, विजय बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संतोष यादव बबलू एडवोकेट

प्रवक्ता मीडिया प्रभारी

समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top