सनबीम स्कूल,बाबतपुर के समर कैंप में बच्चों ने सीखे संस्कार।

वाराणसी। सनबीम स्कूल,बाबतपुर में 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित समर कैंप के प्रथम दो दिनों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक,रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में भाग लिया। कैंप का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता,सामाजिक व्यवहार एवं आत्मविश्वास को विकसित करना रहा। समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण मैकडॉनल्ड्स में आयोजित किया गया,जहाँ बच्चों ने डाइनिंग एटीकेट्स,टीमवर्क एवं व्यवहारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन,सहयोग तथा सामाजिक व्यवहार के विभिन्न पहलुओं को रोचक तरीके से सीखा। इसके अतिरिक्त कैंप में आयोजित कला,खेल,क्राफ्ट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने एवं नई प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top