सपा कार्यालय अर्दली बाजार में जिला संगठन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

वाराणसी 2 मई आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में जिला संगठन के मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विधानसभाओं से समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में अंतिम मतदाता सूची में बढ़े हुए एवं कटे हुए नामों की विधानसभावार समीक्षा की गयी। जिले में बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता व्यक्त किया गया। साथ ही समसामयिक घटनाओं पर चर्चा किया गया। बैठक में दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला (समाजसेवी) अपने दर्जनभर महिला कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि पार्टी के सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जी जान से लग जाय। उन्होंने भाजपा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान जिस प्रकार से हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा नजर बंद किया गया वह किसी से छुपा नहीं है भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से डरती है इसीलिए बार बार नजरबंद करती है।

बैठक का संचालन करते हुये जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग फार्म 6 द्वारा छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं की आवाज दबाती रही है। भाजपा ने महिलाओं को कभी न्याय नहीं दिया। भाजपा पीडीए का हक छीनना चाहती है। आंकड़े बताते है कि महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार भाजपा सरकार में हुआ है। भाजपा ने श्रीराम मंदिर एवं नए संसद भवन के उदघाटन में देश की महामहिम महिला राष्ट्रपति का अनादर किया है।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी के प्रदेश सचिव मनीष सिंह एडवोकेट के सुपुत्र अनिमेष सिंह के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, डॉ. रामबालक पटेल, रामसिंह यादव, अवधेश पाठक, पूजा यादव, डॉ. आनंद तिवारी, अवधेश अंबेडकर, शशी यादव, गोपाल पाण्डेय, आकाश मौर्या, मनोज यादव, बाबूलाल यादव, अश्विनी चौहान, डॉ. फैसल रहमान, शीतला प्रसाद पप्पू, रामकुमार यादव, लवकुश पगड़ी, दिनेश यादव, लालबाबू सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, विद्या भारती, हृदय गुप्ता, दिलावर यादव, सतेन्द्र यादव, संजय पहलवान, करीमुल्ला अंसारी, रीना यादव बबउ यादव, सलमा बेगम, कमलाकांत प्रजापति, सुभाष यादव, कुलदीप कुमार, गौतम सोनकर, इस्तियाक अहमद, जवाहर लाल, व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

संतोष यादव बबलू एडवोकेट

प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top