सपा कार्यालय अर्दली बाजार में जिला संगठन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन।

वाराणसी 6 जून। आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में जिला संगठन के मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विधानसभाओं से समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य रूप से एसआईआर के बाद आई मतदाता सूचियों से जातिगत आंकड़े एकत्रित करने, नए मतदाताओं को जोड़ने और पीडीए परिवार को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। जिले में बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता व्यक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव आनंद मौर्या ने कहा कि विधान सभा चुनाव कभी भी हो सकता है। इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर लें।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर “एक बूथ बीस यूथ” की तर्ज पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करना होगा।

बैठक का संचालन करते हुये जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आरक्षण व्यवस्था में गड़बड़ी कर पीडीए समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। सरकार की नीतियां गरीबों को और अधिक गरीब बनाने वाली हैं।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ता संजय यादव गंगापुर एवं रामू चौहान सिकरौल के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव आनंद मौर्या एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, संजय मिश्रा, पूजा यादव, भीष्म नारायण सिंह, डॉ. दिलशाद अहमद, शोभनाथ यादव, ई. आर एन यादव, नंदलाल कन्नौजिया, हीरू यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. आनंद तिवारी, शशी यादव, गोपाल पाण्डेय, मनोज यादव, बाबूलाल यादव, अश्विनी चौहान, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव एडवोकेट, मोतीलाल, अखिलेश यादव, राहुल यादव, रामकुमार यादव, सुजीत पांडेय, पुत्तूल यादव, लवकुश पगड़ी, आनंद पटेल, सचिन प्रजापति, आर के प्रसाद, आलोक सौरभ पाण्डेय, निशार बाबा, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सतेन्द्र यादव, संजय यादव, कुलदीप कुमार, कमलाकांत प्रजापति, करीमुल्ला अंसारी, रीना यादव, दीपमाला यादव, सुनील यादव, पूजा सिंह, कमलाकांत प्रजापति, मंजू कन्नौजिया, सुरेश मौर्या, रमापति राजभर, निलेश यादव, दयाराम, अवनीश यादव सत्या, काशीनाथ, दिनेश यादव, जवाहर लाल, अयाज खान व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493