सपा नेता विष्णु शर्मा के नेतृत्व सपाईयो ने जल कल कार्यलय पर बोला हल्ला बोल

सपाईयो के तेवर को देखकर जल कल महाप्रबंधक ने चौदह जून तक नई सीवर पाईप लाईन डालने का दिया निर्देश

वाराणसी 21 मई कज्जाकपुरा (आर ओ बी ) के निकट सीवर पाईप लाइन अभी तक तक बिछाए जाने के कारण सपाईयो ने भेलुपुर स्थित जल कल विभाग कार्यालय पर हल्ला बोलकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा। सपा नेता एवं दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रहे किशन दिक्षित एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे सपाईयो ने जल कल महाप्रबंधक से मुलाकात किया। सपा नेता किशन दीक्षित ने जल कल महाप्रबंधक अनूप सिंह से कहा कि कज्जाकपुरा आर ओ बी प्रांरभ होने के बाद भी आज तक नई सीवर पाईप लाईन न होने से लोगो के घरो मे पानी भर जाने के कारण नारकीय स्थिती उत्पन्न हो जाती है । विभागीय अधिकारीयो ने की बार स्थलीय निरिक्षण भी किया मगर सीवर पाईप लाईन आज तक भी नही डाला गया । सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने जल कल विभाग के महाप्रबंधक से कहा कि क्षेत्रीय नागरिको ने कई बार शिकायत दर्ज कराने के पश्चात भी अभी तक कोई कार्रवाई अमल मे नही लाई जा सकी जिससे लोगो का धैर्य जबाव देने के कारण कभी भी क्षेत्रीय नागरिक सड़को पर उतर सकते है । सपा नेताओ ने जल्द सीवर पाईप लाइन जल्द से जल्द बिछाने की मांग उठाई। सपा नेताओ की शिकायत पर जल कल महाप्रबंधक अनूप सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कज्जाकपुरा आर ओ बी के समीप नई सीवर पाईप लाईन हेतू जल्द ही टेंडर जारी कर चौदह जून तक हर हालत मे कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। पत्रक सौपने वालो मे सपा नेता एवं दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा “, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव,कैन्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप,प्रदीप मोदनवाल,अमन कबीर,शुभम सिह, आमीर अहमद,सहदेव जायसवाल,कमलेश मिश्रा,मुकेश सोनी,मदन लाल,उमाशंकर कुशवाहा ,यश गुप्ता,किशन प्रजापति,विशाल सोनकर,आदि लोग उपस्थित थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top