समरसता भोज के माध्यम से सभी वर्गों को जोड़ रहे हैं : अभिनव मिश्रा वीर

वाराणसी। हरहुआ सेक्टर नंबर-3 के भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अभिनव मिश्रा वीर द्वारा सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य बाटी-चोखा एवं समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में बांधकर एकता और भाईचारे का संदेश देना रहा। इस अवसर पर अभिनव मिश्रा वीर ने कहा कि वास्तविक राजनीति वही है,जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह गरीब,जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता के लिए आगे आए। समरसता भोज में विभिन्न समुदायों और वर्गों के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही,जिससे सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश मजबूत हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश पाठक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्रा (कोटवा),लोकगायक अमित पाण्डेय ‘बादशाह’,शंकर पाण्डेय,मनोज चौबे,मोनू चौबे,ताड़केश्वर यादव,करतार राजभर,शनि पाण्डेय,एडवोकेट चंद्रभान मिश्रा,डॉ. अनुराग मिश्रा,आशीष चौबे (हाजीपुर,भावी जिला पंचायत सदस्य),आचार्य पुनीत मिश्र,अभिषेक दुबे,चिंटू पाण्डेय,विक्की मिश्रा,आशीष मिश्रा,अनिल मिश्रा (इटवा) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता,सहयोग और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top