सामाजिक न्याय की विरोधी है भाजपा– व्यास जी गोंड

वाराणसी 10 जून। आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोड रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यास जी गोड ने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब, पिछड़ो, दलितों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। जबकि भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर खतरे का आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। यह सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बना है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। तहसील, थाना और अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर है। जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए। प्रदेश की सरकार उसे भी संरक्षित नहीं कर पायी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव आनंद मौर्या एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, महेंद्र सिंह यादव, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, पूजा यादव, रामसिंह यादव, डॉ. वंशलाल पटेल, लालू यादव, विनोद भास्कर गोंड, मनोज यादव, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव, लालबाबू सोनकर, सुनील यादव एडवोकेट, दिलशाद अहमद, शीतला यादव पप्पू, धर्मेंद्र कन्नौजिया, अखिलेश यादव, शिवप्रसाद गौतम, दीपचंद गुप्ता, अश्विनी चौहान, अनूप नट, काली प्रसाद गोंड, मंजू कन्नौजिया, संजय पहलवान, अमरजीत फौजी, सतेन्द्र यादव, नरेंद्र नथुनी, आलोक सौरभ, राजेंद्र प्रसाद, सन्नी सोनकर, सियाराम यादव, महेंद्र बच्चन, कमलाकांत प्रजापति, रमापति राजभर व विनोद शुक्ला आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।

संतोष यादव बबलू एडवोकेट

प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493