सुलतानपुर।जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम एक्शन मोड में नजर आईं

सुलतानपुर।जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम एक्शन मोड में नजर आईं।सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और जिले के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान एसपी ने साफ कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह बनाने की कोशिश दिखी। वर्चुअल जनसुनवाई के जरिए कई मामलों में तत्काल कार्रवाई शुरू कराई गई,जिससे फरियादियों को राहत मिली।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए,ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो सके।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top