सुलतानपुर। शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले सीताकुंड घाट को गोमती कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

 

सुलतानपुर। शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले सीताकुंड घाट को गोमती कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहर विधायक विनोद सिंह ने घाट पर विधिवत भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया।भूमि पूजन कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह एवं चंदन नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने फावड़ा चलाकर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से सीताकुंड घाट का कायाकल्प किया जाएगा। परियोजना के तहत अत्याधुनिक घाट, शौचालय, स्नानागार, बैठने की व्यवस्था और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी,जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगाएगा।उन्होंने कहा कि भगवान कुश की नगरी की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करने के लिए पुरातत्व विभाग से ढाई करोड़ रुपये भी स्वीकृत कराए गए हैं। इस धनराशि से प्राचीन धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाकर मूल स्वरूप बहाल करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, आकाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493